इन 6 बीमारियों से जूझ रहे व्यक्ति बिल्कुल ना करें बैंगन का सेवन

बवासीर होने पर जिन लोगों को बवासीर की समस्या है वो बैंगन का सेवन करने से परहेज करें। अगर इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति इसका सेवन करेंगे तो उनकी समस्या और भी बढ़ सकती है। एलर्जी से हैं ग्रसित अगर आप किसी तरह की एलर्जी से ग्रसित हैं तो बैंगन के सेवन से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंगन आपकी एलर्जी की समस्या और बढ़ा सकता है जिससे आपके पूरे शरीर में एलर्जी और बढ़ सकती है। जो डिप्रेशन की ले रहे दवा जो लोग डिप्रेशन की दवा का सेवन कर रहे हैं उन्हें बैंगन नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंगन डिप्रेशन की दवा के शरीर पर होने वाले असर को कम कर सकता है।

आंखों में जलन से हैं परेशान बैंगन का सेवन उन लोगों को भी नहीं करना चाहिए जो किसी तरह की आंख से संबंधित समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका सेवन करने पर उनकी ये समस्या और भी बढ़ सकती है। पथरी की समस्या से परेशान लोग ना करें इसका सेवन अगर आप पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं तो बैंगन का बिल्कुल भी सेवन ना करें। डॉक्टर्स की मानें तो बैंगन में ऑक्सलेट पाया जाता है जो किडनी के लिए नुकसानदायक होता है। अगर कोई व्यक्ति शरीर में खून की कमी यानी कि एनीमिया से ग्रसित है तो वो बैंगन को ना खाएं। डॉक्टर्स की मानें तो बैंगन के सेवन से रक्त बनने में परेशानी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *