जानलेवा बनी सेल्फी! चट्टान से पानी की धार में गिरी लड़की, मिली लाश

खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेने के चक्कर जान गंवाने की सैकड़ों घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद लोग जान दांव पर लगाने से डर नहीं रहे हैं. ओडिशा में फिर से यही वाकया हुआ है, जिसका वीडियो भी सामने आया है. वॉटरफाल में सेल्फी लेने के लिए लड़की काफी आगे चट्टान पर खड़ी थी. तभी उसके पीछे खड़े शख्स का पैर फिसला और वो गिरने लगा. उसके धक्के से लड़की ने भी संतुलन खो दिया और चट्टान से सीधे पानी की धार में जा गिरी. पल भर में ये लड़की पानी में गुम हो गई और अगले दिन उसकी लाश ही मिली. ये घटना एक बार फिर सबक है उनके लिए जो सोशल मीडिया में वाहवाही पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *