कोरोना वैक्सीन की पहली खेप दिल्ली पहुंची, पुणे से आज 13 शहरों में भेजी गई वैक्सीन

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है. इसी के साथ 16 जनवरी से शुरू हो रहे देशव्यापी कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है.

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है. इसी के साथ 16 जनवरी से शुरू हो रहे देशव्यापी कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है. पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से मंगलवार को ही देश के अलग-अलग हिस्सों में वैक्सीन सप्लाई का सिलसिला शुरू हुआ है.

मंगलवार तड़के ही स्पेशल फ्लाइट में पुणे से वैक्सीन की सप्लाई शुरू हुई, जो करीब दस बजे दिल्ली के एयरपोर्ट पर पहुंची. अब इन्हें यहां से कोल्ड स्टोरेज में रखा जाएगा और जब वैक्सीनेशन की शुरुआत होगी, तब टीकाकरण केंद्र पहुंचाया जाएगा.

आपको बता दें कि भारत सरकार ने बीते दिन ही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को 1.1 करोड़ डोज का आधिकारिक ऑर्डर दिया था. जिसके बाद मंगलवार से ही वैक्सीन की सप्लाई शुरू हुई है, सीरम इंस्टीट्यूट से देश के 13 स्थानों पर ये वैक्सीन की सप्लाई की जा रही है. इनमें दिल्ली, गुजरात जैसे राज्य भी शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *