NCB द्वारा पूछताछ के बाद गिरफ्तार हुआ मुच्छड़ पानवाला

मुंबई: ड्रग्स तस्करी मामले में एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जांच में वैसे तो हर दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। ऐसे में बीते दिनों ही हो रही जांच में मुंबई के मशहूर मुच्छड़ पानवाले का नाम सामने आया था। अब हाल ही में मिली खबर के मुताबिक काफी लंबी पूछताछ करने के बाद एनसीबी ने जयशंकर तिवारी उर्फ मुच्छड़ पानवाले को गिरफ्तार कर लिया है। जी हाँ, आप सभी को हम यह भी बता दें कि ड्रग्स मामले में नाम सामने आने के बाद एसीबी ने मुच्छड़ पान वाले को बीते दिनों ही समन भेज दिया था। समन भेजने के बाद बीते सोमवार को उससे लंबी पूछताछ की गई।

अब यह बताया जा रहा है कि ये पूछताछ बीते सोमवार सुबह से शुरू हुई और रात तक चली। जयशंकर तिवारी सुबह 10।30 बजे एनसीबी दफ्तर पहुंचा था। यह भी खबर है कि मुच्छड़ पानेवाले की दुकान से NDPS पदार्थ भी मिला है और इसी बाद ही उसे पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर बुलाया गया था। वैसे मुच्छड़ पानवाले के बारे में बात करें तो उसकी दुकान मुंबई में स्थित है और यह दुकान मुंबई के साउथ कैंप्स कॉर्नर में है। मुंबई में यह पान की दुकान सबसे अधिक मशहूर हैं। इस पानवाले का पान खाने के लिए केवल आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और बिजनेसमैन भी आते हैं।

कहा जाता है अमिताभ बच्चन समेत कई सेलेब्स के घर इसी पाने वाले के यहां का पान जाता हैं। आपको हम यह भी बता दें कि मुच्छड़ पानवाले की शॉप इस पॉश इलाके में 1977 से है। और यहां के पान में हॉर्बल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इस दुकान में 20 रुपये से लेकर 1000 रुपक तक का पान मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *