जानें काबूली चाट बनाने का तरीका……….

अक्सर लोगों के घर में काबुली चने की सब्जी बवनाई जाती है। जिसे ज्यादातर लोग चावल के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको काबुली चने से बनी चाट की रेसिपी बताएंगे। यह खाने में काफी टेस्टी होती है। इसके साथ ही यह शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। तो आइए जानते हैं काबुली चाट बनाने की रेसिपी। सामग्री काबुली चना (रातभर भिगोए हुए) – 1 कप प्याज – 2 टमाटर – 2 चाट मसाला – 1 चम्मच बेकिंग सोडा – एक चुटकी शिमला मिर्च – आधी लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच इमली का पानी – 2 बड़े चम्मच नींबू का रस – 1 चम्मच काला नमक – स्वादानुसार

काला नमक – स्वादानुसार नमक – स्वादानुसार

विधि – इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में पानी, बेकिंग सोडा डालकर छोले उबाल लें। – फिर एक बर्तन में उबले काबूली चने प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और नमक डालकर मिक्स करें। – इसके बाद अब इमली का पानी डालकर मिला लें। काबुली चना चाट तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *