अंडरगारमेंट में दुबई छिपाकर 31 लाख का सोना लाई महिला जयपुर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर लगातार सोना तस्करों पर कार्रवाई हो रही है. हालांकि, तस्कर अलग-अलग तरीके से सोना लेकर विदेशों से यहां पर पहुंच रहे हैं. लेकिन, कस्टम विभाग की निगाहों से नहीं बच पा रहे है. ऐसा ही एक और बड़ा मामला जयपुर एयरपोर्ट पर सामने आया. जहां पर एक महिला पेस्ट बनाकर सोना शारजाह से लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर लाई थी. महिला ने अंडरगारमेंट में बनाई गई जेब में सोने का पेस्ट भरा था. इसकी कीमत करीब 31 लाख रुपए है

कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, करीब 31 लाख का सोना महिला से बरामद किया गया है. महिला जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची तो कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस विंग ने उसे पकड़ लिया. नए साल के 12 दिन में जयपुर एयरपोर्ट पर यह दूसरी बार सोना पकड़ने की कार्यवाही की गई है.

कस्टम विभाग के कमिश्नर सुभाष अग्रवाल ने बताया कि, मुंबई निवासी 44 वर्षीय महिला मंगलवार को दिन में शारजाह से फ्लाइट में जयपुर पहुंची थी. कस्टम क्लीयरेंस की जांच में उस पर शक हुआ था. उससे अंडर गारमेंट में बनाई गुप्त जेब से 592 ग्राम सोना बरामद हुआ है. सोना प्लास्टिक के पाउच में पेस्ट के रूप में मिला. जिसकी कीमत करीब 31 लाख रुपए आंकी गई है. इस सोने को गला कर पेस्ट में बदला गया था.

बॉयफ्रैंड ने दिया था पैकेट

प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि, यह सोने का पैकेट उसे दुबई में रह रहे उसके बॉयफ्रेंड ने दिया था. यहाँ तक कि उसके आने-जाने का खर्च भी उसी ने वहन किया था. पैकेट देते समय कहा था कि, जयपुर एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति मिलेगा जिसे यह पैकेट देना है.

नाम नहीं किया सार्वजनिक

कस्टम अधिकारियों ने सोना बरामद होने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि उन्होंने नाम सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है. गौरतलब है कि, 20 लाख रुपए से ज्यादा की कीमत का सोना गैर कानूनी तरीके से लाते पकड़े जाने पर गिरफ्तारी की जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *