पुलिस जवान पर महिला सिपाही के साथ रेप का आरोप….

किराए का मकान दिखाने के बहाने ले जाकर की वारदत

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी पर उसकी महिला सहकर्मी से रेप का आरोप लगा है. शिकायत के मुताबिक पुलिसकर्मी ने किराए का मकान दिखाने के बहाने ले जाकर महिला सिपाही के साथ वारदत को अंजाम दिया है. आरोप सामने आने के बाद से पुलिसकर्मी गायब है. एसपी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश करने के साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है

तैनात एक आरक्षी के खिलाफ उसकी महिला सहकर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि प्रकरण में महिला थाने में मंगलवार रात अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि पुलिस लाइन में तैनात 2019 बैच की एक महिला आरक्षी ने 2018 बैच के सहकर्मी आरक्षी पर आरोप लगाया था कि किराए पर कमरा दिखाने के बहाने बीते 10 जनवरी को पोर्टरगंज मोहल्ले में स्थित अपने कमरे पर ले जाकर उसने उसके साथ कथित दुष्कर्म किया

एसपी अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. महिला आरक्षी की शिकायत पर आरोपी आरक्षी अंकित राय के विरुद्ध महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित महिला आरक्षी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है. आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश करने के साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *