महिला को कमरे में बंद कर काटे नाक, जीभ और स्तन, जानिए पूरा मामला

इंदौर: हाल ही में अपराध का एक मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है जिसके बारे में जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इस मामले में जो कुछ भी हुआ है वह बहुत बुरा है। जी दरअसल मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले के नागदा जंक्शन कस्बे में चरित्र पर शंका को लेकर एक महिला पर उसके पति, सास-ससुर और एक अन्य महिला रिश्तेदार ने तलवार से हमला किया है। केवल हमला ही नहीं बल्कि महिला को कमरे में बंद कर उसकी नाक, जीभ और स्तन तक को काट दिया गया। अब पुलिस ने बीते बुधवार को इस मामले में ससुर व मौसी सास को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है इन दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से इन्हे जेल भेजने के आदेश दिए जा चुके हैं। वहीँ अगर महिला के बारे में बात करें तो महिला का गंभीर अवस्था में इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले के बारे में नागदा पुलिस का कहना है यह घटना बीते मंगलवार के सुबह की है। राधाबाई को पति राजेश चंद्रवंशी, ससुर सीताराम, सास गेंदाबाई, मौसी सास कलाबाई ने कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद सभी ने उस पर तलवार से हमला किया। सभी आरोपितों ने मिलकर पहले उनके मुंह में बेलन भर दिया, ताकि वह चिल्लाए नहीं। अंत में उसे घायल कर दिया और उसी अवस्था में उसे घर के बाहर फेंक दिया।

घटना को अंजाम देते ही सभी वहां से फरार भी हो गए। किसी तरह पुलिस को इस मामले के बारे में सूचना मिली तो राधाबाई को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया। पुलिस ने राजेश, सीताराम, गेंदाबाई, कलाबाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीताराम व कलाबाई को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है यह पूरी घटना चरित्र शंका में की गई जिसके लिए परिवार में कई दिनों से विवाद चल रहा था। वैसे यह पहला ऐसा मामला नहीं है बल्कि इससे भी बुरे और चौकाने वाले मामला अब तक मध्य प्रदेश से सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *