आज देश के लगभग 3000 केंद्रों पर पहुंचेगी 1 करोड़ 65 लाख कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली: देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इसी बीच देश के विभिन्न हिस्सों में वैक्सीन की खेप पहुंचना जारी है। पूरे देश में आज लगभग तीन हजार केंद्रो के लिए कोल्ड चेन में एक करोड़ 65 लाख कोरोना वैक्सीन पहुंचेंगी। इसके साथ ही सीरम इंस्टीट्यूट के बाद भारत बायोटेक की वैक्सीन भी दिल्ली समेत कई शहरों में पहुंच गया है।

भारत बायोटेक के अनुसार, वैक्सीन की खेप को गणावरम, गुवाहाटी, पटना, दिल्ली, कुरुक्षेत्र, बेंगलुरू, पुणे, भुवनेश्वर, जयपुर, चेन्नई और लखनऊ भेजी जा चुकी है। भारत बायोटेक ने बुधवार को देशभर में वैक्सीन आपूर्ति के लिए ब्राजील की कंपनी प्रीसिसा मेडिकामेंटोस के साथ भी एक समझौता किया। स्वदेशी कोरोना वैक्सीन बनाने वाली दवा कंपनी भारत बायोटेक ने कहा कि उसने देश के 11 शहरों में सफलतापूर्वक ‘कोवैक्सीन’ पहुंचा दी है।

कंपनी ने कहा कि उसने कोवैक्सीन की 16.5 लाख खुराकें सरकार को दान की हैं। भारत बायोटेक ने एक बयान में कहा है कि, ’55 लाख खुराकों का सरकारी ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी ने पहली खेप भेज दी है। इसमें प्रत्येक शीशी में 20 खुराकें हैं।’ आपको बता दें कि देश में 16 जनवरी से कोरोना वक्सीनशन की प्रक्रिया शुरु होने जा रही है। जिसकी वजह से 17 जनवरी को पोलिया का टीका लगाने के अभी के लिए रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *