महिलाओं के लिए निकली सरकारी नौकरी…आवेदन की अंतिम तिथि 29 जनवरी तक

छत्तीसगढ़/जांजगीर-चांपा। परियोजना अधिकारी एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना के तहत आँगनबाड़ी केन्द्रों के लिये 23 सहायिकाओं के नवीन पद व पद रिक्त होने के कारण इस पद पर नियुक्ति की कार्रवाई की जा रही है। नियुक्ति हेतु आवेदन 15 जनवरी 2021 से 29 जनवरी 2021 तक कार्यालयीन समय में एकीकृत महिला एवं बाल विकास कार्यालय सक्ती जिला जांजगीर-चांपा में सीधे अथवा डाक से भेजा जा सकता है। शासकीय अवकाश के दिन आवेदन पत्र स्वीकृत नही किए जायेंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय सक्ती से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *