टैक्स जमा नहीं करने वालों की संपत्ति कुर्क करेगा निगम

रायपुर। रायपुर नगर निगम की टीम प्रत्येक वार्डों में संपत्ति कर वसूल रही है। निगम की टीम संपत्ति कर वसूलने के लिए घर-घर जाकर डिमांड नोटिस और पांपलेट वितरित कर रही है। वरिष्ठ अधिकारी इसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। संपत्तिकर नहीं जमा करने वालों की निगम कुर्की करने की भी तैयारी कर रही हा। संपत्तिकर वसूली को लेकर निगम के प्रत्येक जोन में राजस्व विभाग की टीम जोन कमिश्नर नेतृत्व ओर जोन सहायक राजस्व अधिकारी सहित राजस्व निरीक्षकगणों, सहायक राजस्व निरीक्षकगणों की उपस्थिति में नगर निगम के हित में सभी 70 वार्डों में अभियान चलाकर निरंतर क्रम में जोरदार वसूली की है। इसमें निगम जोन एक की राजस्व विभाग की टीम ने 65 करदाताओं से तीन लाख 91 हजार 994 रुपये राजस्व वसूला है। जोन दो की राजस्व विभाग की टीम ने आज 93 करदाताओं से आठ लाख 22 हजार 486 रुपये, जोन तीन की टीम ने 103 करदाताओं से पांच लाख 92 हजार 441 रुपये, जोन चार की टीम ने 83 करदाताओं से पांच लाख 66 हजार 613 रुपये की वसूली की है। इसी तरह जोन पांच की टीम ने 128 करदाताओं से पांच लाख 67 हजार 835 रुपये, जोन छह की टीम ने 120 करदाताओं से तीन लाख 78 हजार 716 रुपये, जोन सात की राजस्व विभाग की टीम ने 48 करदाताओं से तीन लाख 42 हजार 541 रुपये, जोन आठ की टीम ने 162 करदाताओं से सात लाख 41 हजार 933 रुपये, जोन नौ की टीम ने 170 करदाताओं से 12 लाख 3 हजार 883 रुपये और जोन 10 की राजस्व विभाग की टीम ने 134 करदाताओं से तीन लाख 39 हजार 137 रुपये का राजस्व वसूल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *