तांत्रिक ने महिला को बनाया हवस का शिकार……

राजस्‍थान के जालोर जिले में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है जहां एक तांत्रिक ने अपनी तंत्र-मंत्र विद्या से समस्या समाधान का झांसा देकर विवाहित महिला से दुष्कर्म किया. तांत्रिक ने महिला को उसकी सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए तरल पदार्थ के रूप में नशीली चीज पीने को कहा. तरल पदार्थ पीने के बाद महिला बेसुध हो गई जिसके बाद तांत्रिक उसका अपहरण कर बेंगलुरू ले गया. वहां पीड़ित महिला को 10 दिन तक बंधक बना कर रखा और नशीली चीज पिलाकर दुष्कर्म करता रहा. 7 जनवरी को पीड़िता ने आहोर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया. आहोर पुलिस ने एसपी श्याम सिंह के निर्देशन में थाना अधिकारी घेवर सिंह के नेतृत्व में तांत्रिक को पकड़ने की सफलता हासिल की. पीड़‍िता के बयान के आधार पर पुल‍िस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *