कोरोना वैक्सीन में आधार कार्ड की पड़ेगी जरूरत….

adhaar Card for Corona Vaccine 16 जनवरी से देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है. इससे पहले आपको अपने आधार कार्ड से संबंधित एक बचे काम को निपटा लेना चाहिए. क्योंकि अगर आपने ऐसा नहीं किया तो शायद आपके टीकाकरण Cornavirus Vaccination में दिक्कत हो सकती है. बता दें कि टीकाकरण प्रोग्राम में आपके आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ने वाली है. इस कारण आपके आधार कार्ड को आपके फोन नंबर से लिंक करवाना बेहद अनिवार्य है. अगर आपने ऐसा नहीं किया है तो आपको फौरन इसे करवा लेना चाहिए. क्योंकि बगैर फोन नंबर के आधार से लिंक हुए आपको वैक्सीन मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं.

देश में 16 जनवरी को शुरू हो रहे कोरोना महामारी के टीकाकरण कार्यक्रम के मद्देनजर देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिशानिर्देश जारी कर कोरोना वैक्सीन के लिए आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन चाहिए तो उसका आधार उसके फोन नंबर से लिंक होना चाहिए. तभी लोगों को वैक्सीन दिया जाएगा. आधार का मोबाइल नंबर से लिंक जरूरी Aadhar Card Mobile Number linkबता दें कि भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासिल प्रदेश को निर्देश दिया जा चुका है कि राज्य सरकार अपने लोगों के मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करा ले. ताकि टीकाकरण के दौरान लोगों को संदेश भेजने में आसानी हो. ऐसे में अघर आपका फोन नंबर आधार से लिंक है तब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो आपको फौरन अपने फोन नंबर को आधार से लिंक करा लेना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *