शादीशुदा महिला की अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश…3 दिन से थी लापता

छत्तीसगढ़। अंबिकापुर जिले के लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम अंधला में 11 जनवरी से लापता शादीशुदा महिला की अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुई है. परिजनों ने महिला नैहारो के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. आज जांच के दौरान महिला की रस्सी से हाथ-पैर बंधी लाश मिली है. मवेशी चरवाहे ने शव देखा था. जिसकी सूचना सरपंच को दी गई. सरपंच ने शव मिलने की सूचना लखनपुर पुलिस को दी. लखनपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. ASP ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. महिला की लाश दो दिन पुरानी है. मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने देखा कि महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे. शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *