नेशलन हाइवे पर सुबह हुआ भीषण सड़क हादसा…बस और ट्रक की टक्कर…11 पर्यटकों की मौत…

ACCIDENT: पुणे-बेंगलुरु नेशलन हाइवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है. धारवाड़ नेशनल हाईवे पर एक मिनी बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. कुछ अन्य यात्री घायल हो गए. घायलों को धारवाड़ के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया है. यह घटना आज सुबह पुणे-बैंगलोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई. दावणगिरी के कुछ पर्यटक मिनी बस से गोवा जा रहे थे. धारवाड़ राजमार्ग पर सुबह एक मिनीबस और एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि मिनीबस के परखच्चे उख गए. हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची. घायल यात्रियों को धारवाड़ के एक अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने कहा कि कुछ घायल अभी भी गंभीर हैं और उनका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद बाईपास हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया. हाईवे से मलबे को हटाने को काम जारी है. हुबली-धारवाड़ बाईपास का 32 किलोमीटर लंबा हिस्सा पुणे और बेंगलुरु के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सिंगल लेन है. यह मुंबई और चेन्नई औद्योगिक गलियारे के बीच एकमात्र सिंगल लेन स्ट्रेच भी है और दुर्घटनाओं का गवाह रहा है. एक स्थानीय निवासी ने कहा कि सड़क को चौड़ा करने की लंबे समय से मांग चल रही है, लेकिन अभी तक नहीं हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *