छत्तीसगढ़ …सफाईकर्मी तुलसी तांडी को लगा पहला कोरोना टीका

छत्तीदसगढ़/ रायपुर। वैश्विक महामारी कोरोना से देश के भीतर निर्णायक जंग की शुरुआत आज से हो गई है। देश भर में आज पहले चरण के टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। छत्तीसगढ़ में तुलसा तांडी को आज पहला टीका लगाया गया है। तुलसा की उम्र 51 वर्ष है, और उन्होंने कोरोना के दौरान कोविड वार्ड में भी ड्यूटी की है। बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित किए गए कोवीशिल्ड और भारत बायोटेक से कोवैक्सिन को भारत सरकार ने मंजूरी दी है. ये पहले ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा दिए गए हैं. कोवीशिल्ड और कोवैक्सिन की एक खुराक की कीमत भारत में 200 से 295 रुपये तक हो सकती है. सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला ने भी कहा है कि बाजार में वैक्सीन की कीमत 1,000 रुपये हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *