‘वैक्सीन लगने के बाद कुछ देर करें आराम…’, कोरोना टीकाकरण के लिए केंद्र ने जारी किए निर्देश

नई दिल्ली: भारत में आज से कोरोना का टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है और सबसे पहले देश के स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण के बाद लाभार्थियों को कम से कम आधे घंटे आराम करने की सलाह दी है। टीकाकरण केंद्रों पर तीन जगहें बनाई गई हैं, वेटिंग, वैक्सीनेशन और ऑबसर्वेशन के लिए। वैक्सीन लगने के बाद से लाभार्थी को सलाह दी जाती है कि वो फ़ौरन साइट छोड़कर न जाएं बल्कि निगरानी के लिए टीकाकरण साइट पर ही ठहरे।

टीकाकरण केंद्रों पर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे तमाम कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य है। केंद्र सरकार ने पहले से ही टीकाकरण के लिए आवश्यक शारीरिक, आयु, चिकित्सक स्थितियों को स्पष्ट कर दिया है। टीकाकरण और अधिकारियों को भी प्रशिक्षित किया गया है कि टीकाकरण के बाद यदि कोई प्रतिकूल घटना होती है, तो उससे कैसे निपटना है।

मंत्रालय ने सूचीबद्ध किया है कि कोविशील्ड, ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजेनका वैक्सीन स्थानीय रूप से भारत के सीरम संस्थान द्वारा बनाई गई वैक्सीन लगने के बाद शरीर में सिरदर्द, थकान, ठंड लगना और आर्थ्राल्जिया के साथ शरीर के कुछ अंगों में कोमलता और दर्द हो सकता सकता है। जी मिचलाने जैसी दिक्कतें भी देखने को मिल सकती हैं। ऐसी समस्याएं होने पर पेरासिटामोल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *