8वीं में पढ़ने वाली प्रेमिका को वीडियो कॉल करते हुए 9वीं के छात्र ने लगा ली फांसी

गया: बिहार के गया जिले में एक नाबालिग स्टूडेंट पर इश्क़ का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपनी प्रेमिका के सामने लाइव वीडियो कॉलिंग कर फांसी लगा ली. मृतक विकास 9वीं कक्षा का स्टूडेंट था और वह अपने ही स्कूल में 8वीं में पढ़ने वाली लड़की से प्यार करता था. ये घटना गया के अनुग्रहपुरी कॉलोनी के मुस्तफाबाद मोहल्ले की है, जहां आधी रात को प्रेमिका पूजा (काल्पनिक नाम) के साथ जीने मरने की कसमें खाने के बाद मोबाइल पर लाइव वीडियो में उसने ख़ुदकुशी कर ली. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे.

इस घटना की खबर मिलते ही रामपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर फंदे पर लटके विकास के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचा दिया. विकास के पिता के बयानों के आधार पर लड़की और उसके परिवार वालों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. विकास मूल रूप से औरंगाबाद जिले के अंतर्गत आने वाले बलिया गांव का है और गया में रहकर पढ़ाई कर रहा था.

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि पूरी घटना की तफ़्तीश की जायेगी कि किस परिस्थिति में वीडियो कॉलिंग में लाइव फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की है. लड़के के पिता और दोस्तों का कहना है कि लड़की के बहकावे और उकसाने पर विकास ने ये आत्मघाती कदम उठाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *