10 रुपए देकर 5 साल की मासूम से बलात्कार, आरोपी कल्लू गिरफ्तार

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में शुक्रवार देर शाम पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. जिले के नरैनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (CO) सियाराम ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि शुक्रवार देर शाम लगभग 8 बजे गांव का एक युवक कल्लू राजपूत (23) पड़ोस की पांच वर्षीय बच्ची को 10 रुपये देकर वीरान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के कब्जे से छूटने के बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिवार वालों को पूरी घटना के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि परिवार वाले जब रात में आरोपी के घर घटना की सूचना देने गए, तो आरोपी और उसके परिजनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया.

CO ने बताया कि घटना की FIR दर्ज कर रात में ही कल्लू को दुष्कर्म करने व पॉक्सो अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही उसके तीन परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अरेस्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए गंभीर हालत में जिले की सरकारी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है और गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *