भारत में आज से कोरोना टीकाकरण शुरू, भूटान के पीएम ने PM मोदी को दी बधाई

नई दिल्ली: भूटान के पीएम लोटे त्सरिंग ने शनिवार को भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। भूटान के पीएम ने जनता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि, “मैं पीएम मोदी और भारत की आवाम को आज के देशव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत के लिए बधाई देता हूं।

उन्होंने आगे अपने ट्वीट में लिखा कि उम्मीद है कि हमें महामारी से मिले कष्टों से राहत मिलेगी।” भारत ने शनिवार को विश्व का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम आरंभ किया। पीएम मोदी ने महामारी को ख़त्म करने के उद्देश्य से अभियान शुरू किया, जिसके चलते अब तक देश में 1,05,42,841 लोग संक्रमित हुए और 1,52,093 लोगों की मौत हो चुकी है। डिजिटल माध्यम से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत बहुत कम समय में दो ‘मेड-इन-इंडिया’ टीके बनाने में सफल रहा, जिसमें आमतौर पर वर्षों लगते हैं।

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इस माह की शुरूआत में दो वैक्सीन ‘कोविशिल्ड’ और ‘कोवैक्सीन’ को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका ने ‘कोविशिल्ड’ वैक्सीन बनाई है, जिसका निर्माण भारत में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा किया गया है, जबकि भारत बायोटेक ने ‘कोवैक्सीन’ विकसित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *