नई दिल्ली: देश में आज से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में पहली कतार के लोगों को शुरुआती दौर में टीका उपलब्ध कराया जाएगा. इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखकर राज्य की गरीब आबादी को वैक्सीन मुफ्त में देने की मांग की है. पंजाब में पहले चरण में 5 दिनों के दौरान कुल 1.74 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाया जाएगा
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविशील्ड वैक्सीन की 2,04,500 डोज को स्वीकार करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने अपनी चिट्ठी में पीएम मोदी से अनुरोध की कि बीमारी के खात्मे के लिए कम से कम गरीबों को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए.
खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार की रिपोर्ट एचसीडब्ल्यू और फ्रंट लाइन वर्क्रस के अलावा बाकी शेष आबादी को वैक्सीन नहीं दिया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोग कोरोना महामारी के कारण कई परेशानियों से गुजर चुके हैं. इस कारण आर्थिक गतिविधियां थम चुकी हैं. ऐसे में वापस से आर्थिक गतिविधियां शुरू हो सके, इसके लिए गरीबों को मुफ्त में वैक्सीन दी जाए
