सफल रहा टीकाकरण अभियान का पहला दिन, 1,65,714 लोगों को लगाया गया टीका

भारत ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ शनिवार को विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया। इस दौरान पहले दिन 1 लाख 65 हजार 714 (1,65,714) लोगों को कोरोना टीका लगाया गया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार देर शाम ये जानकारी दी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पूरे भारत में शनिवार को टीकाकरण के पहले दिन 1,65,714 लोगों को टीका लगाया गया और इस प्रक्रिया में 16,755 वैक्सीनेटर्स (टीका लगाने वाले) शामिल हुए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “आज देश में 3351 सत्र में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम किया गया. वैक्सीनेशन ड्राइव में 2 तरह के वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। COVISHIELD सभी राज्यों को दिया गया है। COVAXIN को 12 राज्यों को दिया है.

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि शनिवार शाम 5:30 बजे तक पूरे देश में 1,65,714 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया. मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान का पहला दिन सफल रहा। अब तक टीकाकरण के बाद अस्पताल में भर्ती होने का कोई मामला सामने नहीं आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *