सर्दियों में खाएं चने का साग, स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी है बेहद खास

बदलते मौसम के साथ खुद का ध्यान रखना भी काफी जरूरी है. वहीं, कोरोना की इस महामारी में सेहत का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है. सर्दियों का मौसम चल रहा है ऐसे में इस मौसम में लोग सेहत को लेकर काफी लापहवाही बरतते हैं. इस मौसम में सर्दी जुकाम होना आम बात है. साथ ही इस मौसम में मार्केट में कई तरह के साग मिलने लगते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए काफी अच्छा होता है. ऐसे में आज हम आपको सर्दियों में मिलने वाले चने के साग के बारे में बताने जा रहे हैं. चने के साग में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आइए जानते हैं इससे मिलने वाले फायदों के बारे में-

कब्ज की समस्या करे दूर- सर्दियों में चने का साग खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है. चने के साग में प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती महै. जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है.

वजन घटाने के लिए- इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है. ऐसे में अगर आप वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो चने का साग आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

रोगों से लड़ने में मददगार- चने का साग शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. इसके सेवन से आपको सर्दी-जुकाम, बुखार, इंफेक्शन आदि का खतरा नहीं रहता. साथ ही इसमें आयरन की मात्रा भी कााफी अधिक होती है.

प्रटीन से भरपूर- इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है. यह प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स है. ऐसे में शरीर में जब भी प्रोटीन की कमी हो तो इसे जरूर खाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *