रिलेशनशिप: क्रिकेटर और एक्ट्रेस की तस्वीरें हुई वायरल…

बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे साथ की फोटो जरूर शेयर करते हैं। अब आथिया ने केएल राहुल के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जो जमकर वायरल हो रही है। दरसअल, आथिया ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ एएमए सेशन किया है। इस दौरान उन्होंने फैन्स के सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने आथिया से उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर करने के लिए कहा तो उन्होंइसके अलावा आथिया ने पिता सुनील शेट्टी के साथ वाली फोटो भी पोस्ट की। जब आथिया से पूछा गया कि उनका फेवरेट कौन हैं तो उन्होंने दादा के साथ अपने बचपन की फोटो शेयर की। उन्होंने एक फैन के रिक्वेस्ट पर मोतीचूर चकनाचूर फिल्म से नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है। बता दें कि कुछ दिनों पहले सुनील शेट्टी से बेटी आथिया और केएल राहुल के रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने कहा, ‘मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं। आपको आथिया से पूछना पड़ेगा। इसके बाद आप मुझे बताओ कि ये खबरें सच हैं कि गलत, तब हम इस बारे में बात करेंगे। आपको खुद नहीं पता फिर आप मुझसे कैसे पूछ सकते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *