महिलाओं पर अपराध करने वालों के परिजनों की भी बनेगी कुंडली

महिलाओं पर अपराध करने वालों के परिजनों की भी बनेगी कुंडली. नकेल कसने अब पुलिस अपना रही नया तरीका. अपराधियों का डोजियर आपराधिक रिकॉर्ड की फाइल या हिस्ट्री शीट तैयार करेगी पुलिस. राज्य स्तर पर तैयार किया जा रहा खाका. जल्द ही इसे प्रदेश के सभी थानों में भेजा जाएगा. महिला अपराध करने वालों का पूरा डेटाबेस बनेगा. अपराधियों को हर 15 दिन में डोजियर भरने आने होगा थाने. पुलिसकर्मी थाने में डोजियर भरने वाले अपराधियों की फोटो भी करेगी क्लिक.

मध्य प्रदेश की मंडियों में शिवराज सरकार जल्द ही किसान क्लीनिक खोलने जा रही है. इस किसान क्लीनिक से अनाज बेचने वाले किसानों को फायदा मिलेगा. उन्हें सरकार मुफ्त में इलाज देगी. मुफ्त में दवा भी दी जाएगी. कृषि मंत्री कमल पटेल ने सबसे पहले ए क्लास मंडियों में किसान क्लीनिक खोलने का ऐलान किया है. प्रदेश में करीब 40 ए क्लास मंडिया है जो कि बड़े शहरों में हैं. यहां पर जल्दी किसान क्लीनिक खोली जाएगी. इसके लिए सरकार ने प्लान भी तैयार कर लिया है. डॉक्टर के लिए संस्थाओं से टेंडर बुलाए जाएंगे. इसके बाद पूरी व्यवस्था की जाएगी. इलाज किसानों का मुफ्त में होगा. साथ ही सरकार कोशिश करेगी कि दवा भी उन्हें मुफ्त में ले. ए क्लास की मंडी के बाद इस पायलट प्रोजेक्ट को प्रदेश की 300 से ज्यादा मंडियों में लागू किया जाएगा.

रेत के अवैध कारोबार को लेकर राज्य सरकार सख्त हो गई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को पूरी तरह से रोका जाएगा. रेत के वैध उत्खनन और परिवहन करने वाले ठेकेदारों को राज्य शासन संरक्षण देगी और उन्हें पूरी मदद दी जायेगी. मुख्यमंत्री ने इस सिलसिले में सीएम हाउस में रेत ठेकेदारों और जिला खनिज अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए चर्चा की.  बैठक में खनिज मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, मुख्यमंत्री के  प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और खनिज विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि वैध रेत उत्खनन और परिवहन को सुनिश्चित करने के लिये भोपाल और भिण्ड जिलों में अच्छे प्रयोग हुये है. इन जिलों के मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू किए जायें। मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर, भोपाल, भिण्ड, कटनी, उमरिया, शहडोल, छतरपुर जिलों के रेत ठेकेदारों से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा चर्चा की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *