प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड………

अमरकंटक/जशपुर । छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां अमरकंटक और इससे सटे छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में आज पारा गिरकर पांच डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।  इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

लोग ठंड से बचाव के लिए रात और दिन में भी अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं आज रविवार की सुबह अमरकंटक के नर्मदा कुंड और रामघाट के आसपास के इलाके में जब सैलानियों ने ओस की बूंदों को बर्फ में तब्दील हुए देखा तो ऐसा लग रहा था मानो बर्फ की सफेद चादर बिछ गई हो। सैलानियों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

पंडरापाठ इलाके में तापमान 1 डिग्री 

जशपुर जिले के पत्थलगांव में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कड़कड़ाती ठंड से पहाड़ी क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर नजर आई। पंडरापाठ इलाके में तापमान 1 डिग्री पहुंच गया। यहां के कैलाश गुफा, छिछली, खुड़िया रानी गुफा में ओस की बूंदे जम गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *