देश में 24 घंटे में मिले 13823 नए मरीज, अब तक 96.64% लोगों ने कोरोना को हराया

अब तक 1 करोड़ 5 लाख से ज्यादा केस हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 हजार 823 नए मरीज मिले. इस दौरान 16 हजार 988 लोग रिकवर होकर घर लौटे और 162 लोगों की मौत हो गई. अब तक इस वायरस से 1.51 लाख लोगों की जान जा चुकी है. अच्छी बात ये है कि कोरोना से अब तक 96.64% यानी 1 करोड़ 2 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं. दुनिया के टॉप-20 संक्रमित देशों से तुलना करें तो भारत में सबसे तेजी से कोरोना मरीज ठीक हो रहे हैं. अमेरिका का रिकवरी रेट 59.08% है. ब्राजील में अब तक 87.54% लोग ठीक हो चुके हैं.

देश में 206 दिन बाद एक्टिव केस की संख्या 2 लाख से कम हुई है. अब देश में ऐसे मरीज 1.86% यानी 1 लाख 97 हजार हैं. इसके पहले 26 जून को भी इतनी ही संख्या थी. इसके बाद से लगातार इसमें बढ़ोतरी हो रही थी. 17 सितंबर को ये 10.17 लाख तक पहुंच गई थी. इसके बाद इसमें गिरावट हुई.

अब तक 4.54 लाख से ज्यादा लोगों का हुआ वैक्सीनेशन
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में अब तक 4,54,049 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. भूषण ने कहा कि अब तक भारत में जितने लोगों को टीका लगाया गया है, उनमें केवल 0.18% लोगों में साइड इफेक्ट देखने को मिला है. इनमें भी 0.002% ऐसे लोग थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. उन्होंने बताया कि वैक्सीन के बाद होने वाले साइड इफेक्ट को ट्रैक करने के लिए हमारे यहां एक तय सिस्टम है.
लक्षद्वीप में मिला कोरोना का पहला केस
लक्षद्वीप में मंगलवार को कोरोना का पहला मामला सामने आया है. हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, संक्रमित शख्स चार जनवरी को कोच्चि से लक्षद्वीप पहुंचा था. उसके संपर्क में आए 31 लोगों की पहचान हुई है. इनमें से 13 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है. बता दें कि लक्षद्वीप की आबादी करीब 68,000 है. अब तक यह केंद्र शासित प्रदेश इस महामारी से बचा हुआ था. अब यहां कुल 14 केस हैं.

कोरोना प्रभावित प्रमुख राज्यों का हाल:-
>>दिल्ली में मंगलवार को 161 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. 362 लोग रिकवर हुए और 8 की मौत हो गई. अब तक 6 लाख 32 हजार 590 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 6 लाख 19 हजार 501 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 754 मरीजों की मौत हो चुकी है. 2335 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है.

महाराष्ट्र में मंगलवार को 1924 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. 3854 लोग रिकवर हुए और 35 की मौत हो गई. अब तक 19 लाख 92 हजार 683 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 18 लाख 90 हजार 323 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 50 हजार 473 मरीजों की मौत हो चुकी है. 50 हजार 680 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है.

>>गुजरात में पिछले 24 घंटे में 495 लोग संक्रमित पाए गए. 700 लोग रिकवर हुए और 2 की मौत हो गई. अब तक 2 लाख 56 हजार 367 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 2 लाख 45 हजार 907 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4367 मरीजों की मौत हो चुकी है. 6093 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है.

>>राजस्थान में मंगलवार को 213 लोग कोरोना संक्रमित मिले. 626 लोग रिकवर हुए और 3 की मौत हो गई. अब तक 3 लाख 15 हजार 394 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 3 लाख 8 हजार 10 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2750 मरीजों की मौत हो चुकी है. 4634 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है.

दुनिया में कोरोना के कितने केस?
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है. वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के 5 लाख 73 हज़ार 072 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 9 करोड़ 65 लाख 86 हज़ार से ज्यादा हो गया है. अबतक 20.69 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है. बीते 24 घंटों में 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हुई है.

अमेरिका में 4 लाख से ज्यादा मौतें
अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 62 हज़ार 518 नए मामले सामने हैं, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 47 लाख 97 हज़ार 695 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 2643 लोगों की मौत भी हुई है. इसके बाद अमेरिका में कोरोना से अबतक कुल मौतों की संख्या बढ़कर4 लाख 11 हज़ार 361 हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *