कोरोना की वजह से क्या 10वीं, 12वीं के पासिंग मार्क्स हो गए हैं कम? क्या 33 की जगह अब चाहिए सिर्फ 23 फीसदी अंक

10th, 12th Board Exam Updates: बीते 10 महीने से जारी कोरोना संकट की वजह से देश में काफी कुछ बदल गया है. लगभग 9 महीने बंद रहने के बाद स्कूलों को धीरे-धीरे खोलना शुरू किया गया है. CBSE की 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं (CBSE Board Exam 2021) में भी काफी विलंब हुआ है. आमतौर पर फरवरी में शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा इस साल 4 मई से शुरू होगी और 10 जून तक चलेगी.

इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस साल 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए महज 23 फीसदी अंक चाहिए होगा, जो पहले 33% था. हालांकि जब इस खबर की पड़ताल की गई तो यह सूचना गलत पाई गई. सरकार की तरफ से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.

PIB Fact Check की तरफ से ट्वीट किया गया, ‘दावा:- सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 10वीं और 12वीं की 2021, बोर्ड परीक्षा में अब पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक को घटाकर 23 प्रतिशत कर दिया गया है. यह दावा फर्जी है. शिक्षा मंत्रालय ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है.

इससे ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने सभी स्कूलों को एक बार फिर बंद करने का फैसला लिया है. हालांकि यह फेक न्यूज (फर्जी खबर) है और इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *