स्वच्छता के शहर में मची गंध, 5 दोस्तों ने मिलकर किया लड़की का सामूहिक दुष्कर्म

इंदौर: हर दिन हो रहे एक से बढ़ कर एक जुर्म और दुष्कर्म के मामलों के बीच इंदौर से भी एक ऐसा ही केस सुनने को मिला है,  जी हां इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गैंगरेप का सनसनीखेज केस देखने को मिला है, जिसमें एक युवती ने पांच युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का इलज़ाम लगाया है। युवती का इलज़ाम है कि आरोपियों ने उसे चाकू मारनेका प्रयास किया और बोरे में भरकर पटरी किनारे फेंककर भाग गए । अभी FIR नहीं की गई है। पुलिस फिलहाल ममाले की कार्रवाई कर रही है। जंहा इस बारें में आईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि घटना भागरीथपुरा इलाके में स्थित रेलवे ट्रैक के पास की है। युवती ने कहा कि वह पाटनीपुरा क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने जाती है। मंगलवार शाम यहां से लौटते वक़्त उसे अक्षय नामक दोस्त मिला। उसके साथ एक युवक और था। युवती ने इलज़ाम लगाया है कि दोनों ने बातों-बातों में उसे कुछ सुंघाया और बाइक पर बैठाकर भागीरथपुरा रेलवे ट्रैक के पास ले गए।

बोरे में बंद कर जलाने की कोशिश भी की: रेलवे ट्रैक पर पहले से 3 लोग मौजूद थे, जो उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। सभी ने मिलकर युवती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवकों ने पीड़िता पर हमला किया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवती का इलज़ाम है कि दुष्कर्म करने के उपरांत उन्होंने चाकू से हमला किया और बोरे में बंद कर उसे आग के हवाले करने का भी प्रयास किया। जिसके उपरांत सभी मौके से फरार हो गए।

दुष्कर्म के बाद अस्पताल लेकर पहुंचा मंगेतर: युवती ने कहा कि आरोपियों के मौका ए वारदात से भागने के उपरांत वह जैसे-तैसे बोरे से बाहर आई और अपने दोस्त को फ़ोन किया।  घटना स्थल पर पहुंचे दोस्त ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। युवती को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे युवक ने कहा कि वह उसका मंगेतर है। जल्दी दोनों शादी होने वाली हैं।

एक आरोपी की पहचान उजागर: जंहा इस बात का पता चला है कि पीड़िता के दोस्त (मंगेतर) ने कहा कि उसे रात को युवती का फोन आया। जिसके उपरांत वह अपने दोस्त के साथ घटना स्थल पर पहुंचा और युवती को लेकर हॉस्पिटल आया। उसकी हालत नाजुक थी। और वह बेसुध अवस्था में मिली। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान और युवक के बताए अनुसार पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। एक युवक का नाम अक्षय कहा जा रहा है, जो घटनास्थल वाले थाना क्षेत्र का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *