अकेली लड़की पर हावी हुई तीन लडकियां, मार- मार के किया बुरा हाल

कुछ दिनों से लगातार बढ़ता जा रहा जुर्म का सिलसिला आज हर किसी के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है, और इन्ही सब के बीच कई बार ऐसे केस भी सामने आते है, जिस पर यकीन करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है, दरअसल हम बात कर रहे है, हाल ही में हुई एक ऐसी घटना की जंहा तीन लड़कियों ने मिलकर एक अकेली लड़की को बुरी तरह से पीटा और फिर वहां से भाग निकली.

शामली जनपद की सदर कोतवाली स्थित क्षेत्र के सिटी में लड़कों की तरह आपस में गैंगवार करती हुई लड़कियों की आपस में ही खतरनाक जंग देखने को मिली जहां एक लड़की को तीन लड़कियों ने मिलकर बहुत ही बुरी तरह से पीटा और जमीन पर घसीटा, जिसके बाद पीड़ित लड़की को सड़क पर ही बेहोशी की हालत में छोड़कर बड़े ही आराम से गुंडों की तरह निकल गई.

लेकिन वहां खड़ी सैंकड़ों लोगों की भीड़ ने उन्हें रोकने का कोई प्रयास नहीं किया और चुप्पी साधे सब देखती रही . लेकिन यह सारा मामला वहां मौजूद CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.  बाद में बेहोश हालत में लड़की को पुलिस ने मौके पर जाकर उठाया और हॉस्पिटल में ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *