सास समेत पत्नी और साली की हत्या कर, अपराधी ने शवों के साथ किया दुष्कर्म

देश भर के कोने कोने से कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ जाती है जिसकों सुनने के बाद यकीन करना थोड़ा मुश्किल भरा होता है, वहीं आज हम आपके लिए एक ऐसा केस लेकर आए है, जिसकों सुनने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा। जी हां ये केस कही और का नहीं बल्कि हरियाणा के पानीपत का है , जंहा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। जंहा इस मामले को देखते हुए पुलिस ने दवा किया है कि ये केस ट्रिपल मर्डर है, और इसकी गुत्थी कई हद तक सुलझ चुकी है।

सीआईए वन पुलिस ने समालखा खंड में लगातार हुई तीन महिलाओं की हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता पा ली है। हत्या के आरोपी ने अवैध संबंधों का शक होने के चलते अपनी पत्नी की हत्या की। इसके बाद सबूत को छिपाने के लिए अपनी पत्नी के शव को जला दिया और उसके चेहरे को बुरी तरह बिगाड़ दिया। पुलिस ने रेलवे ट्रैक से महिला का कंकाल बरामद किया था। अपनी पत्नी की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी नूरहसन ने एक-एक करके अपनी सास और 18 वर्षीय साली मनीषा की हत्या कर दी। आरोनी ने उन्हें कुलहाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। यहीं नहीं उसने दरिंदगी की सारीं हदें पार करते हुए सास और साली के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया।

उसके बाद नूरहसन ने अपनी सास की भी पहचान छिपाने के लिए उसके शव को जलाकर बुड़शाम गांव की नहर के पास फेंक दिया था। वहीं साली के शव को गंदे नाले में फेंक दिया था। फिलहाल इस ट्रिपल मर्डर का खुलासा हो चुका है और सीआईए वन ने साइको किलर को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए 28 सितम्बर तक रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले में कुछ और भी खुलासे हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *