1 युवती को 2 लड़कों से प्रेम करना पड़ गया भारी, जानें फिर क्या हुआ…

हर दिन जुर्म के किस्सों से आज के समय में कोई भी अनजान नहीं है, हमेशा ही कई ऐसे मामले सामने आते है, जिन पर यकीन नहीं किया जा सकता है, उन्ही में से एक है प्रेम, प्रसंग की ये घटना जो आज आपको पूरी तरह से हिलाकर रख देगी. जी हां हाल ही में जेजे कॉलोनी की एक युवती सैदर और अंकित से प्रेम संबंध रखती थी। जब दोनों युवकों को पता चला कि युवती के दोनों के साथ रिश्ते में हैं तो दोनों युवकों ने युवती से पूछा कि वह किसी एक को चुनना होगा।

जंहा इस बात का पता चला है कि एक युवती के दो प्रेमियों की दुश्मनी का मूल्य एक राहगीर को चूकना पड़ा। असल में मंगलवार की रात एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी के दोस्त पर हमला किया इस बीच एक राहगीर ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसको भी बुरी तरह पीटा गया जिसके कारण बुधवार को हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस पर युवती ने सैदर के साथ रिश्ता रखने की बात बोली। जिसके उपरांत से अंकित और सैदर में दुश्मनी हो गई। मंगलवार की रात सैदर का दोस्त रेहान जेजे कॉलोनी के ओ ब्लॉक स्थित अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान अंकित ने 15-20 लोगों के साथ रेहान पर हमला कर दिया।

रेहान जान बचाने के लिए गली की तरफ भाग रहा था तभी वहां से गुजर रहे शौकत ने रेहान को बचाने का प्रयास कर रहा था। इस बीच बिजली चली गई। अंधेरे में हमलावरों ने करीब एक घंटे तक दोनों युवकों की पिटाई की और फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *