सरकार के दौर में कौन है नंबर वन और कौन है नंबर टू.. जानिए खुद को लेकर क्या कहा ..सिंहदेव

ढाई ढाई साल के फ़ार्मूले को लेकर सतह के नीचे भले कितनी ही तेज़ी हो उपर से सब शांत दिख रहा है। स्वास्थ्य और पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने इस मसले को लेकर बेहद सधे अंदाज में बात कही है, हालाँकि यह गेंद गुगली है.. याने जो कहा गया है, यूँ वह बात सीधी सी है लेकिन उसके भी कई मायने निकाले जा सकते हैं,और ज़ाहिर है राजनीति में कोई बात सीधी कहाँ होती है।
मुँगेली में मंत्री सिंहदेव ज़िला पंचायत सदस्य जोगेश्वरी वर्मा के यहाँ तेरहवीं कार्यक्रम में शोक जताने पहुँचे थे।तभी उनसे ढाई साल फ़ार्मुले पर सवाल हो गया, उनसे यह भी पूछा गया कि, साथ साथ क्यों नही दिखते, क्या जय और वीरु अब अलग हो गए हैं और तब मंत्री सिंहदेव ने बेहद सधे अंदाज में जवाब दे दिया।
मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा –
“ढाई साल मसले पर बात एक जनवरी से समाप्त.. सार्वजनिक नही कहूँगा.. अब देखिए पहले वे पीसीसी चीफ थे और मैं नेता प्रतिपक्ष था..पीसीसी चीफ वन और नेता प्रतिपक्ष नंबर टू यह प्रोटोकॉल माना जाता है.. आज सदन के नेता भूपेशजी हैं.. और पीसीसी चीफ दूसरे हैं। अब से दोनों वन-टू हैं आप इनको देखिएगा कि ये साथ हैं.. जहाँ तक मेरी बात है…सूबे में बारह मंत्री हैं, मैं उनमें से एक हूँ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *