Parakram Diwas: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों घोषणा की थी कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती यानी 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाए. तो आज नेताजी की जयंती यानी पराक्रम दिवस है. ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याज किया और कहा कि उनके समर्पण को देश सदा याद रखेगा.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि नेताजी के 125वें जयंती वर्ष के समारोहों के शुभारंभ के अवसर पर उनको सादर नमन, अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है. नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया.
