राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सही उम्मीदवार : CM भूपेश बघेल

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मानना है कि राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सही उम्मीदवार है। वे शुरू से ही कह रहे हैं कि उन्हें पद स्वीकार कर लेना चाहिए, चुनाव की प्रक्रिया होने से फर्क नहीं पड़ता..क्योंकि वे एकमात्र उम्मीदवार होंगे।

छत्तीसगढ़ में धान की रिकॉर्ड खरीदी पर सीएम ने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तो लोग धान की खेती से हट रहे थे,  रकबा कम हो रहा था, महज 15 लाख किसान रजिस्टर थे…उसमें से भी 12 लाख किसान ही धान बेचते थे, लेकिन जब से हमारी सरकार आई है हमारी नीति से लोग खेती की तरफ आकर्षित हुए है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 21 लाख 50 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, उसमें से 21 लाख किसान धान बेच चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *