इन्क्यूबेशन सेंटर का आज शुभारंभ करेंगे CM भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सीएम बघेल पूर्वान्ह 11.30 बजे अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य योजना आयोग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और कृषि महाविद्यालय रायपुर के बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ करने के बाद इस सेंटर के भवन का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे राजीव भवन शंकर नगर में आयोजित नेताजी सुभाषचंन्द्र बोस जयंती कार्यक्रम में और 1.30 बजे साइंस कॉलेज के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के शपथ ग्रहण महाधिवेशन में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा घोषणा पत्र क्रियान्वयन समिति की बैठक में शामिल होंगे। शाम 6.40 बजे वे रायपुर के ओसीएम चौक के सौन्दर्यीकरण के बाद नए स्वरूप में निर्मित स्वर्गीय पंडित विद्याचरण शुक्ल चौक का लोकार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *