छत्तीसगढ़ के सिर्फ बिलासपुर स्टेशन में मिलेगी ई-कैटरिंग की सेवा

रायपुर। कोरोना संक्रमण के बीच अनलॉक प्रक्रिया के तहत चल रही स्पेशल ट्रेनों में ई-कैटरिंग की सुविधा के लिए IRCTC ने रेलवे स्टेशन की सूची जारी की है। पहले चरण में देश के 57 रेलवे स्टेशनों के नामों की सूची जारी की गई है। लेकिन इसमें छत्तीसगढ़ के सिर्फ बिलासपुर रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है।

रायपुर स्टेशन को पहली लिस्ट में स्थान नहीं मिला है। वहीं अगर बिलासपुर रेल जोन की अगर बात करें, तो इसमें बिलासपुर के अलावा गोंदिया का नाम भी शामिल किया गया है।

देश भर के 57 स्टेशनों की सूची में जहां छत्तीसगढ़ के सिर्फ एक रेलवे स्टेशन का नाम शामिल किया गया है, तो वहीं मध्यप्रदेश के 9 रेलवे स्टेशनों का नाम शामिल किया गया है। रायपुर स्टेशन को फिलहाल इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि रेलवे के अधिकारियों का कहना है की इसके लिए वे IRCTC को पत्र भी लिखेंगे।

यात्री ऐसे बुक कर सकते हैं खाना

रेल यात्री www.ecatering.irctc.com के माध्यम से ई-कैटरिंग की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त टेलिफोन के माध्यम से ई-कैटरिंग सेवा का लाभ यात्री ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त यात्री आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग ऐप “फूड ऑन ट्रैक” को विभिन्न ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और ई-कैटरिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *