बेहतर सेक्स लाइफ के लिए पुरुषों को खानी चाहिए ये चीजें

महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी कुछ खास पोषक तत्व बहुत जरूरी होते हैं. पुरुषों को इरेक्शन और सेक्स से जुड़ीं कई समस्याएं होती हैं. पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी होता है. कुछ फूड आइटम्स पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ को सुधारते हैं, बीमारियों से बचाते हैं और बॉडी को फिट रखते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में. फैटी फिश- सैल्मन, हेरिंग, सार्डिन और हलिबेट जैसी फैटी फिश हेल्टी फैट का बहुत अच्छा स्त्रोत हैं. इनमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल की बीमारियों से बचाता है. शोध के अनुसार, महिलाओं की तुलना में पुरुषों में हार्ट की बीमारी ज्यादा होती है. इसलिए अपनी डाइट में फैटी पिश जरूर शामिल करें.

चॉकलेट- संतुलित मात्रा में चॉकलेट खाने से ब्लड फ्लो में सुधार होता है. डार्क चॉकलेट में फ्लेवनॉल ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, ब्लड सर्कुलेशन सही रखता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. जिन पुरुषों का ब्लड फ्लो सही नहीं रहता है, उनमें इरेक्शन से जुड़ीं समस्याएं होने की संभावना ज्यादा होती है. इसलिए पुरुषों को संतुलित मात्रा में चॉकलेट खाना चाहिए. अदरक- अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. एक्सरसाइज के समय कई पुरुषों की मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है जिसकी वजह से दर्द शरीर में दर्द रहता है. अदरक मांसपेशियों की चोट में आराम देता है और दर्द और सूजन को कम करता है

दूध और दही- दूध और दही ल्यूटिन का बहुत अच्छा स्त्रोत है. ये अमीनो एसिड विशेष रूप से मसल्स बनाने में मददगार होता है. दही में प्रोटीन, पोटेशियम और अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो आंत को स्वस्थ रखते हैं. सोया फूड्स- स्टडीज के अनुसार, सोया फूड्स पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करते हैं. इसके अलावा ये एस्ट्रोजन हार्मोन भी बढ़ाते हैं. पुरुषों को अपनी डाइट में सोयाबीन, टोफू, मीसो सूप और सोया दूध जरूर शामिल करना चाहिए.

नारंगी सब्जियां- नारंगी सब्जियां बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और विटामिन C से भरपूर होती हैं. स्टडी के अनुसार, ये पोषक तत्व बढ़े हुए प्रोस्टेट को कम करते हैं. इसके लिए आप अपनी डाइट में गाजर, कद्दू, शकरकंद और लाल शिमला मिर्च शामिल करें. हरी पत्तेदार सब्जियां- पालक, कोलार्ड साग, और केल आंखों के साथ-साथ प्रोस्टेट के लिए भी अच्छे माने जाते हैं. इनमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये दोनों न्यूट्रिएंट्स मोतियाबिंद और उम्र के साथ होने वाली बीमारियों से बचाते हैं.

अंडे- अंडे ल्यूटिन, प्रोटीन और आयरन प्रदान करते हैं लेकिन इसके लिए आपको एक पूरा अंडा खाना होगा. अंडे की एक जर्दी में 185 mg कोलेस्ट्रॉल होता है जो सेहतमंद लोगों की एक दिन की जरूरत होती है. अगर आप पूरा अंडा खा रहे हैं तो हाई कोलेस्ट्रॉल वाली अन्य चीजें ना खाएं. ब्राउन राइस- ब्राउन राइस फाइबर का बेहतरीन स्रोत है. अगर आपको ब्राउन राइस पसंद नहीं है तो आप इसमें थोड़े से सफेद चावल भी मिला सकते हैं. ब्राउन राइस हेल्दी वेट बढ़ाता है और दिल की बीमारियों और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है. एवोकाडो- एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है जो बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. सैचुरेटेड या ट्रांस फैट की बजाय अपनी डाइट में मोनोअनसैचुरेटेड फैट शामिल करें. 25-35 फीसदी से ज्यादा कैलोरी फैट ना लें. ऑलिव ऑयल और नट्स में भी गुड फैट होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *