मां ने बेटे के साथ बनाए संबंध…..

एक 35 साल की महिला पर अपने 14 साल के बेटे का यौन सम्बन्ध Sexual Relation बनाने का आरोप लगा है. इस महिला को कुछ दिन पहले अरेस्ट किया गया. अब महिला को कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है. ये चौंका देने वाला मामला केरल का है. यहाँ की रहने वाली एक 35 साल की महिला पर आरोप है कि उसने दो साल तक अपने बेटे के साथ यौन शोषण किया. ये आरोप खुद महिला के 14 साल के बेटे ने लगाया. 14 साल के बच्चे ने कडक्कवूर थाने में यह शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मां ने दो साल तक वर्ष 2017 से 2019 के बीच उसका यौन शोषण किया. इसके बाद महिला को पुलिस ने पांच जनवरी को अरेस्ट कर लिया.

इस मामले में केरल हाईकोर्ट ने अपने ही नाबालिग बेटे का यौन शोषण करने के मामले में अरेस्ट महिला को जस्टिस एस शिर्सी ने एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी. कोर्ट ने इस मामले की जांच एक महिला IPS अधिकारी को सौंपने को कहा है. इसके साथ ही कोर्ट ने सरकार को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का एक विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने का भी निर्देश दिया क्योंकि आरोप लगाने वाले पक्ष ने अपनी याचिका में कहा है कि पीड़ित नाबालिग बच्चा शारीरिक व मानसिक परेशानियों से जूझ रहा है. कोर्ट ने बच्चे को उसके पिता से अलग रखने का भी निर्देश दिया. बताया जाता है कि जिस महिला पर आरोप लगा है, उसके वकील का कहना था कि इस नाबालिग बच्चे की मां से तलाक लिए बगैर ही उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली और उसके पिता ने ही बच्चे को अपनी मां के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाने के लिए विवश किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *