रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : अब यात्रियों को खुद उठाना नहीं पड़ेगा अपना सामान

घर से लेकर ट्रेन की बोगी तक में चढ़ाने की होगी व्यवस्था…. जानिये कैसे ले सकते हैं इस सुविधा का लाभ

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेल यात्रियों को अब घर से रेलवे स्टेशन सामान लाने ले जाने की जरूरत नहीं है। रेलवे खुद इसकी व्यवस्था करने जा रहा है। देशभर में इस सुविधा को सबसे पहले अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से 23 से 26 जनवरी के बीच शुरू करने की योजना है। इसके बाद बेंगलुरु और नागपुर में इसकी शुरुआत होगी। पूर्वी भारत में पटना पहला जंक्शन होगा, जहां से यह सेवा शुरू होगी।

भारतीय रेलवे यह सुविधा एप आधारित बैग ऑन व्हील (BOW) के माध्यम से देगा. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए व रेलवे द्वारा सामान भेजने के लिए यात्रियों को ऐप से सिर्फ बुकिंग करनी होगी. बुकिंग करने के बाद यात्री के घर से सारा सामान लेकर रेल की बोगी में चढ़ाने तक का कार्य कंपनी के कर्मचारियो द्वारा किया जाएगा.

इससे ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को घर से सामान ले जाने या स्टेशन से सामान घर तक पहुंचाने की चिंता से छुटकारा मिलेगा। साथ ही कुलियों से रेट को लेकर किचकिच भी नहीं होगी। अब रेलवे ही आपका सामान घर से बर्थ और दूसरे शहर तक पहुंचाएगा। पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेल मंडल ने इस नई सुविधा को मंजूरी दी है। एक राष्ट्रीय अखबार के मुताबिक दानापुर मंडल से इसे शुरू करने की जिम्मेदारी एजेंसी बुक एंड बैगेज्स डॉट कॉम को मिली है। फरवरी के अंतिम हफ्ते तक पटना में इसकी शुरुआत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *