यूपी फिर शर्मसार, 12 वर्षीय मासूम के साथ 6 दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार का एक और मामला प्रकाश में आया है. महाराजगंज में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां 6 युवक बैठकर शराब पी रहे थे और जब उन्हें नशा हो गया तो दरिंदो जैसी वारदात को अंजाम दिया.  महाराजगंज इलाके में 18  जनवरी को एक 12 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे मौत के घाट उतार देने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है.

18 जनवरी की शाम को लड़की जंगल की ओर अपनी मां को बुलाने के लिए गयी थी. इसी दौरान 6 लोगों ने नशे की हालत में उसे किडनैप कर लिया और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. उनके खिलाफ शिकायत न हो, इसलिए दरिंदों ने मासूम का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. अगले दिन बच्‍ची का शव जंगल से अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ बरामद हुआ. आरोपी गोविंद ने पुलिस के सामने कबूला कि हमारे साथियों ने पहले हमें शराब पिलाई, उसके बाद हमें नशा हो गया तो हम लड़की को खींच कर ले गए और छह लोगों ने बलात्कार किया, उसके बाद एक साथी ने गला दबाकर उसका क़त्ल कर दिया.

पुलिस ने इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए 6 दरिंदो को गिरफ्तार कर लिया है. इन सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. सर्विलांस लोकल इंटेलि‍जेंस के सहयोग से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर आईपीसी की धारा 34, 363, 376 डी, 302, 201 व 5/6 पॉक्‍सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *