ROSE DAY: अपनी फीलिंग्स बयां करने के लिए चुने सही गुलाब

फरवरी का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में आप सभी जानते ही होंगे कि फरवरी प्यार करने और इजहार का करने का महीना माना जाता है। जी दरअसल इस महीने में आता है वैलेंटाइन डे। यह दिन हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन की शुरूआत सात दिन पहले ही हो जाती है और वैलेंटाइन वीक की शुरूआत में सबसे पहले जो दिन मनाया जाता है वह है रोज डे। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं आप अपनी फीलिंग बताने के लिए कौन से गुलाब का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल हर फुलों का हर रंग किसी ना किसी रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। आज हम आपको वही बताने जा रहे हैं।

लाल गुलाब – आप जानते ही होंगे लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जो लोग कपल्स होते हैं वह वैलेंटाइन डे के दिन लाल गुलाब देकर एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते है। वैलेंटाइन डे वाले दिन भी लाल गुलाब दिया जाता है जो प्यार और इज्जत को दर्शाता है।

गुलाबी गुलाब – गुलाबी गुलाब सज्जनता और दया को दर्शाता है। कहते हैं अगर किसी को आपको दिल से धन्यवाद देना है तो आप रोज डे ​के दिन उस व्यक्ति को गुलाबी गुलाब दे सकते है। गुलाबी रंग कोमलता और नम्रता को दर्शाता है।

पीला गुलाब – पीला गुलाब दोस्ती का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है अगर कोई किसी को दिल से दोस्त मानता है या किसी से दोस्ती करना चाहता है तो पीला गुलाब दिया जा सकता है। वैसे आप अपने सभी दोस्तों को भी पीला गुलाब देकर रोज डे सेलिब्रेट कर सकते है।

सफेद गुलाब- आप सभी को हम यह भी बता दें कि सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है। जी दरअसल अगर कोई किसी को बेस्ट विशेज या फिर सॉरी बोलना चाहता हैं तो उस व्यक्ति को सफेद फूल दे सकता है।

ऑरेंज गुलाब – ऑरेंज गुलाब व्यक्ति के जज्बात को दर्शाता है। कहा जाता है अगर कोई किसी के प्रति अपने जज्बात और फीलिंग को जाहिर करना चाहता है तो उसे ऑरेंज गुलाब दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *