MP के पूर्व सीएम कमलनाथ के भाई और भाभी की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई और भाभी की हत्या कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस इस मामले में बदमाश के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। जी दरसल इस मामले में पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश सिंह का कहना है कि, ‘दो दिन पूर्व थाना बीटा -2 क्षेत्र के अल्फा- 2 में रहने वाले नरेंद्र नाथ (72 वर्ष) तथा उनकी पत्नी सुमन नाथ की हत्या कर उनके घर में लूटपाट की गई थी।’

इसके अलावा राजेश सिंह ने यह भी बताया कि, ‘पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’ जी दरअसल पुलिस अधिकारी ने 48 घंटे के अंदर इस पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। अब अगर हम बात करें पूरे मामले के बारे में तो यूपी के ग्रेटर नोएडा के Alfa-2 सेक्टर के I-24 मकान में रहने वाले 70 साल के कारोबारी नरेंद्र नाथ और उनकी 65 साल की पत्नी सुमन नाथ बीते शुक्रवार को मृत पाए गए थे।

यह दोनों मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के चचेरे भाई और भाभी थे। जैसे ही यह दोहरा हत्याकांड हुआ वैसे ही इस बारे में सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर समेत सभी आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। अब पुलिस का कहना है प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दंपति की हत्या गला घोंट कर की गई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *