यूपी (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जिले में एक सनसनीखेज वाकया सामने आया है. बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में एक साल की लड़की की डेडबॉडी मिली है. पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की का गला दबाकर (strangled) हत्या (murder) की गई है. वहीं, परिजन ने बलात्कार (rape) या इसके प्रयास के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है. उन्होंने कहा, उसके अस्त-व्यस्त कपड़ों से लग रहा है कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार या बलात्कार की कोशिश की गई होगी, क्योंकि घटनास्थल पर संघर्ष करने के निशान भी हैं.
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने रविवार देर रात को एक खेत से एक 10 साल की बच्ची का शव बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई. मृतका के परिजन ने बलात्कार या इसके प्रयास के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है.
जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने सोमवार को बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने रविवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि उसकी 10 वर्षीय बच्ची की किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी है और उसका शव खेत में पड़ा है. एएसपी चौहान ने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) भास्कर मिश्रा ने बताया कि बच्ची रविवार शाम अपने खेत में घास काटने गयी थी, लेकिन देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की. मिश्रा ने कहा कि परिजनों ने बच्ची का शव खेत में पड़ा हुआ पाया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.
एसएचओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है. मिश्रा ने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
एसएचओ मिश्रा ने कहा, “अभी तक की गई पूछताछ में बच्ची (मृतका) के परिजनों ने किसी से कोई रंजिश होने की बात नहीं बताई है. हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं.”
मृतका के परिजनों ने कहा कि उसके अस्त-व्यस्त कपड़ों से लग रहा है कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार या बलात्कार की कोशिश की गई होगी, क्योंकि घटनास्थल पर संघर्ष करने के निशान भी हैं.
