तीसरी पत्‍नी और मासूम बेटी की हत्‍या करने के बाद शख्‍स पहुंचा कोतवाली

उत्तर प्रदेश (uttar pradesh)के बागपत ( Baghpat) में एक सनसनीखेज वाकये में डबल मर्डर का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्‍यक्ति ने अपनी प्रेग्‍नेंट पत्‍नी और 4 साल की मासूम बेटी की हत्‍या कर दी है. घरेलू विवाद में आरोपी ने गर्भवती पत्‍नी और बेटी की हत्‍या करने के बाद सीधे कोतवाली पहुंच गया और अपना जुर्म खुद ही कबूलते हुए इसकी हत्‍याकांड की जानकारी पुलिस अधिकारियों की दी. यह आरोपी की तीसरी पत्‍नी थी.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि सोमवार को सुबह किसी बात को लेकर उसकी पत्‍नी से कहासुनी हुई. विवाद बढ़ा तो उसने गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद दूसरे कमरे में सो रही चार वर्षीय बेटी आयत की भी गला दबाकर हत्या कर दी.

बागपत जिला मुख्‍यालय की कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीपुरम मोहल्ले में एक व्यक्ति ने सोमवार को अपनी गर्भवती पत्नी और बेटी की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी और वारदात के बाद खुद ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी. इलाके के पुलिस उपाधीक्षक एमएस रावत ने बताया कि बागपत के गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी गुलफाम (30) बाल काटने का कार्य करता है. गुलफाम कैंसर से जूझ रहा है.

पुलिस उपाधीक्षक एमएस रावत ने बताया कि गुलफाम और उसकी पत्नी मुस्कान के बीच सोमवार सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. विवाद बढ़ा तो गुलफाम ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद दूसरे कमरे में सो रही चार वर्षीय बेटी आयत की भी गला दबाकर हत्या कर दी.

डिप्‍टी एसपी रावत के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी कोतवाली पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी. आरोपी की यह तीसरी पत्‍नी थी. उपाधीक्षक के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *