किसान आंदोलन: सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, लता मंगेशकर के ट्वीट की होगी जांच

उद्धव सरकार ने कहा- बीजेपी के कहने पर किए थे ट्वीट

नई दिल्ली: किसान आंदोलन को लेकर किये गये सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर, विराट कोहली के ट्वीट की जांच की जाएगी. महाराष्ट्र सरकार इन सभी के ट्वीट की जांच करेगी. महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि ये ट्वीट बीजेपी के कहने पर किये गए थे. बता दें कि सचिन तेंदुकर, लता मंगेशकर और विराट कोहली सहित कई जानी मानी हस्तियों ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किये थे. ये ट्वीट इंटरनेशनल स्तर पर मशहूर पॉप सिंगर रिहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट के बाद किये गये थे.

रिहाना और ग्रेटा द्वारा किसानों का समर्थन करने के बाद कई भारतीय हस्तियों ने कहा था कि ये भारत का मामला है और इसमें किसी को भी हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. भारत सरकार इस मामले को सुलझाने में सक्षम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *