चॉकलेट खाने-खिलाने से बेपनाह बढ़ता है प्यार, मिट जाती है सारी दूरियां…

प्यार का जश्न शुरू हो चुका है. अब बारी है चॉकलेट डे की. इस साल 9 फरवरी, मंगलवार को पूरी दुनिया में चॉकलेट डे मनाया जाएगा. वैलेंटाइन वीक में ये दिन बेहद खास होता है. इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को चॉकलेट खाते-खिलाते हैं.

अगर चॉकलेट बस टेस्ट की वजह से आपको पसंद है तो जान लीजिए कि चॉकलेट दिमाग में हैप्पी फीलिंग को भी बढ़ाती है. चॉकलेट खाने से ब्रेन से हैप्पिनेस फील कराने वाला हार्मोन डोपामाइन रिलीज होता है. इसलिए दिल हैप्पी-हैप्पी रहता है.

सिर्फ खुशी की फीलिंग ही नहीं, बल्कि चॉकलेट खाने से तनाव भी कम होता है. ये बात अब कई शोधों में भी साबित हो चुकी है.

साल 2010 में एक शोध में पाया गया था कि चॉकलेट रक्तचाप को कम करने में सहायक है. इसलिए लो बीपी में लोग चॉकलेट का सेवन करते हैं.

यही नहीं, यूरोपीय सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी के शोध में पाया गया था कि ज्यादा मात्रा में चॉकलेट खाकर दिल से जुड़ी कई बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है.

चॉकलेट में कोको फ्लैवनॉल मौजूद होता है. ये बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी नहीं आने देता. इसलिए इसके नियमित सेवन से बढ़ती उम्र रुक जाती है.

तो अब ये सब जानने के बाद आप भी अपने साथी के संग मनाएं चॉकलेट डे. तोहफा दें या चॉकलेट के गाढ़े रंग की तरह प्यार में गहराई लाएं, ये आप पर निर्भर है. पर जो भी हो, बस प्यार कायम रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *