TikTok, Signal, Facebook, Whatsapp सबको पीछे छोड़ नंबर वन App बना Telegram, जानिए कैसे

Telegram App 2021: TikTok, Signal, Facebook, Whatsapp सबको पछाड़ कर Telegram जनवरी 2021 में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले Non gaming app में नंबर वन बन गया है. Telegram को मिले कुल Download में भारत की हिस्सेदारी 24 पर्सेंट है. सेंसर टावर (Sensor Tower) के लेटेस्ट डाटा से इस बात का खुलासा हुआ है कि मैसेजिंग ऐप Telegram को पिछले महीने कुल 6.3 करोड़ डाउनोड मिले हैं.

सेंसर टावर (Sensor Tower) के लेटेस्ट डाटा के इस हिसाब से भारत में जनवरी में टेलीग्राम को 1.5 करोड़ नए यूजर्स मिले हैं. Whatsapp की भारत में नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद लोग खफा है और इसलिए दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जैसे Telegram और Signal पर स्विच कर रहे हैं, लेकिन इससे सबसे ज्यादा फायदा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram और Signal को मिल रहा है, इन एप्स पर लगातार यूजर्स बढ़ रहे हैं.

बता दें कि Whatsapp को अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी के चलते नुकसान उठाना पड़ रहा है. जनवरी में सबसे ज्यादा डाउनोलड होने वाले ऐप्स में टेलीग्राम के बाद टिकटॉक (TikTok), सिग्नल (Signal) और फेसबुक (Facebook) का नंबर है और सेंसर टावर (Sensor Tower) के लेटेस्ट डाटा सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली लिस्ट में Whatsapp पांचवी पोजिशन पर चला गया है.

इससे पहले सेंसर टावर (Sensor Tower) के लेटेस्ट डाटा की लिस्ट में Whatsapp तीसरे नंबर पर था. Telegram को भारत के बाद सबसे ज्यादा इंस्टॉलेशन बेस इंडोनेशिया से मिला है. टेलीग्राम को मिले कुल डाउनलोड में इंडोनेशिया की हिस्सेदारी 10 पर्सेंट है.

TikTok सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. TikTok को जनवरी में 6.2 करोड़ डाउनलोड मिले हैं. इन डाउनलोड में चीन की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 17 पर्सेंट है. इसके बाद अमेरिका की हिस्सेदारी 10 पर्सेंट का है. हालांकि TikTok को भारत में बैन किया गया है. भारत में पिछले साल TikTok को बैन किया गया था और अभी भी यह भारत में बैन है. भारत में इसके अलावा PUBG समेत 100 से ज्यादा चाइनीज ऐप्स को भी बैन किया गया था.

TikTok दिसंबर 2020 में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप्स था. सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त टिकटॉक टॉप फाइव की लिस्ट में भी शामिल नहीं था. लेकिन व्हाट्सएप की पॉलिसी के बाद जनवरी में टेलीग्राम को सबसे ज्यादा फायदा हुआ और वह सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप्स बन गया. जनवरी 2021 में नॉन गेमिंग ऐप्स में Instagram छठें नंबर पर आ गया है. इसके बाद Zoom, MX Taka Tak, Snapchat, और Messenger का नाम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *