होटल के कमरे में युवक-युवती की मिली लाश….

मुजफ्फरपुर के एक होटल में युवक-युवती का लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई. यह मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार चौक स्थित होटल सेंट्रल पार्क का है. मृतक की पहचान मनीष कुमार श्रीवास्तव और निशा कुमारी के रूप में हुई है. दोनों के सिर में गोली लगी है. सुबह जब रूम का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को जानकारी दी गई. मास्टर चाबी से दरबाजा खोलने पर अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रहे गए. दोनों ही युवक-युवती बिस्तर पर लेटे मिले और उनके सिर पर गोली लगी थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

होटल के मैनेजर अंकित कुमार ने बताया कि दोनों पति-पत्नी बताकर होटल में आए थे. उन्होंने बताया था कि एनटीपीसी की परीक्षा देने आए थे. होटल में ठहरे थे. महिला बता रही थी कि वह चली जाएगी इसलिए होटल में महिला का आईडी नहीं लिया गया है. दिन में रूम सर्विस के दौरान खुलवाने के लिए जब स्टाफ वहां गया तो होटल का कमरा नहीं खुला. इसके बाद पुलिस को बुलाया गया. मास्टर चाबी से कमरा खोला तो पता चला कि दोनों के सर में गोली लगी है.

बताया गया है कि दोनों कांटी थाना के स्टेशन टोला के रहने वाले हैं. बीती शाम दोनों खुद को पति-पत्नी बताकर ठहरे थे. दोनों के सर में गोली लगी हुई है और दोनों बिस्तर पर लेटी हुई अवस्था में मिले हैं. मौके से अभी तक कोई हथियार बरामद नहीं किया गया है. इस घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया. मौके पर पहुंचे नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने बताया कि एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुला लिया गया है. एफएसएल जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *