रायपुर में अब भी सबसे ज्यादा कोरोना मरीज…. आज 265 मिले नये मरीज

छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या आज 265 रही। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 7 हजार से ज्यादा हो गयी है। प्रदेश में अभी एक्टिव केस कुल 4190 हैं, वहीं आज कुल 362 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में आज 3 लोगों की मौत भी हुई है। अभी तक कुल स्वस्थ्य मरीजों के आंकड़ों को देखें तो प्रदेश में 2.99 लाख से ज्यादा मरीज स्वास्थ्य हुए हैं।

रायपुर में आज 70 पॉजेटिव मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 37, धमतरी में 17, महासमुंद में 12, रायगढ़ में 18, कोरबा में 19, सरगुजा में 10, कोरिया में 10, सूरजपुर में 17 नये मरीज मिले हैं। शेष जिलों में मरीजों की संख्या 10 से कम आयी है। रायपुर में 1, जांजगीर व सूरजपुर में 1-1 मरीजों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *